सावन के पवित्र माह में भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बजरंगदल आक्रोशित, FIR दर्ज

राजकुमार अग्रवाल ,बसना।सावन के पवित्र माह में सोशल मीडिया पर **हंसराज गोयल एवं अरुण पन्ना लाल** द्वारा भगवान शिव जी एवं शिवलिंग के संबंध में कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में **विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल बसना प्रखंड ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराई।

बजरंगदल का कहना है कि **सावन जैसे पवित्र माह में हिंदू समाज के आराध्य भगवान शिव एवं शिवलिंग के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी करना अत्यंत आपत्तिजनक है।** संगठन के अनुसार यह टिप्पणी जानबूझकर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है। अरुण पन्ना लाल को छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम का अध्यक्ष बताया जा रहा है।

बजरंगदल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए **निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।

इस दौरान प्रमुख रूप से **विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री श्री सौरभ अग्रवाल जी, जिला मंत्री श्री बसंत देवता जी, जिला उपाध्यक्ष विद्या पटेल जी, बजरंगदल जिला संयोजक अभिषेक दास जी, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रेम भोई जी, प्रखंड मंत्री श्री भूपेन्द्र कुमार शर्मा जी, बजरंगदल प्रखंड सह-संयोजक अनिल साव जी, वेदराम जगत जी, अरुण यादव जी, चंदन मिश्रा जी, अमित नायक जी, अनिल पटेल जी, मधुसूदन पटेल जी, खंड सत्संग प्रमुख अनिल साहू जी, प्रचार-प्रसार प्रमुख कृष्णा साहू जी सहित अन्य बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


  • विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल बसना ने प्रशासन से मामले में शीघ्र एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 सावन के पवित्र माह में भगवान शिव एवं शिवलिंग के प्रति इस तरह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आक्रोशजनक है। हमारी आस्था का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। हमने कानून के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।*

*अभिषेक दास, जिला संयोजक बजरंगदल*


 

Hot Topics

Related Articles