सिंगारपुर में पूर्व छात्रों ने यादें ताजा कीं

भाटापारा,शासकीय बहु उद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा से सन् 1978 में ग्यारहवीं मैट्रिक, शासकीय गजानन्द महाविद्यालय भाटापारा से सन् 1983 में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के समूह 1978 वाणिज्य संकाय के पूर्व छात्रवृंद का वार्षिक मिलन समारोह 09 अगस्त रविवार को मावली माता के दरबार सिंगारपुर में हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुरानी मित्रताओं को फिर से जोड़ना, अनुभव साझा करना, पेशेवर व सामाजिक संपर्क मजबूत करना रहा। समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे शिव अभिषेक पूजन, पुष्प अर्पण के बाद पारंपरिक स्वागत से हुई। औपचारिक शुरुआत के बाद स्वल्पाहार हुआ। मंचीय परंपरा के अनुसार संबोधन हुए। उपस्थित छात्रों ने करियर, जीवन के अनुभव साझा किए। आयोजन में परिचय सत्र, अनुभव-विनिमय, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन-कीर्तन का प्रावधान रहा। सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। गायन, वादन, नर्तन की प्रस्तुतियां हुईं।

इस दौरान आपसी बातचीत चली। शिकवे-शिकायत भी सामने आए। मित्रों के बीच पारंपरिक संबोधन रहा। हास-परिहास के साथ अंताक्षरी हुई। प्रश्नोत्तरी क्विज भी हुआ। समय तेजी से बीता। करीब 4 बजे परसादी भोजन हुआ। सभी मित्र पंगत प्रथा के अनुसार बैठकर भोजन परसादी लेकर आनंदित हुए। आयोजन के दौरान जल, स्वास्थ्य, विशेष आहार की जरूरतों का ध्यान रखा गया। स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा के प्रबंध किए गए। समापन पर धन्यवाद ज्ञापन हुआ।

 

Hot Topics

Related Articles