सेवानिवृत्त प्रधान पाठक स्व. श्री के.आर. साव की स्मृति में शिक्षकों का हुआ सम्मान; KBC विजेता योगेश साहू भी हुए सम्मानित

भाटापारा,शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के तत्वावधान में स्थानीय कुर्मी बोर्डिंग स्कूल में एक गरिमामयी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त प्रधान पाठक स्वर्गीय श्री के.आर. साव जी की स्मृति में आयोजित किया गया था, जिसमें उनके सुपुत्र विधायक इंद्र साव  सम्मिलित होकर अपने पूज्य पिता की शिक्षकीय विरासत, संस्कारों और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास किया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय सेवाएं देने वाले विभिन्न शिक्षक-शिक्षिकाओं का शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया तथा समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। KBC विजेता योगेश साहू का विशेष सम्मान इस समारोह में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में ₹50 लाख की राशि जीतकर भाटापारा का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले क्षेत्र के होनहार युवा योगेश साहू जी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि योगेश की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायी है।कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में पेंशनधारी संघ के पदाधिकारी, शिक्षकगण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles