सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक

 

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा हुए शामिल, अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा

भाटापारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा कार्यालय, भाटापारा में ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प को अभियान की सफलता का आधार बताते हुए राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा आशीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, प्रदीप अनंत, भोला वर्मा, ठाकुर राम साहू, खुमान वर्मा, रोहित साहू सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने तथा विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Hot Topics

Related Articles