सेवा संकल्प बाइक यात्रा से लौटे सरगुजा के राकेश राजवाड़े, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा


सरगुजा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल होकर लौटे छत्तीसगढ़ के यात्रियों का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने आत्मीय स्वागत किया तथा सभी यात्रियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सरगुजा जिले के बाइक यात्री राकेश राजवाड़े ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सप्रेम भेंट की। मुख्यमंत्री जी ने उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

यात्रा के अनुभव साझा करते हुए राकेश राजवाड़े ने कहा, “इस यात्रा के दौरान हमें देश की संस्कृति, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को करीब से समझने का अवसर मिला। हमने संकल्प लिया है कि यात्रा समाप्त होने के बाद भी समाजसेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे।”

Hot Topics

Related Articles