स्कार्पियो की ठोकर से राज मिस्त्री की दर्दनाक मौत

बालोद ।।जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के मड़ियाकट्टा गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे मिस्त्री की बाइक को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परस राम पिस्दा (42 वर्ष), निवासी ग्राम कोटागांव अपने घर से परसोदा गांव में मिस्त्री का काम करने गया हुआ था। देर रात काम खत्म करने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मड़ियाकट्टा गांव के पास स्कार्पियो वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में परस राम पिस्दा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles