सरगुजा। जिले के शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए करीब 30 किलोमीटर पैदल निकल पड़ीं। छात्राओं ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं और स्कूल की प्रिंसिपल की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई है।
छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल और स्कूल से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्राओं ने अब सीधे कलेक्टर के सामने अपनी बात रखने का फैसला किया है।करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायतें सौंपेंगी। छात्राओं का कहना है कि वे अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगी।
अब पूरे मामले में कलेक्टर के सामने छात्राओं की शिकायत और आरोपों के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर रहेगी।








