भाटापारा,नगर पालिका भाटापारा कार्यालय में आधारशिला स्कूल से आईं छात्राओं ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर आत्मीयता एवं स्नेह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को राखी बाँधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
अश्वनी शर्मा ने कहा की रक्षा बंधन केवल कलाई पर धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान, सहयोग और भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करने की एक समृद्ध परंपरा है।छात्राओं के इस स्नेह और अपनत्व ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। बहनों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं से सजा यह पावन पर्व सदैव प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दिए।














