हरेली तिहार के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद डोंगरगांव द्वारा वृक्षारोपण किया गया

डोंगरगांव। हरेली तिहार के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद डोंगरगांव द्वारा शहर मे स्थिति कल्हू डबरी तालाब वार्ड क्रमांक 03 मे वृक्षारोपण कर शहर को स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने कि प्रतिबद्धता कि ओर एक और कदम बढ़ाया गया।

जिसमे कल्हू डबरी के किनारो पर करन, नीम, पीपल आदि के पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा कि व्यवस्था किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री मति अंजू त्रिपाठी, मु. न. पा. अ. श्री विनम्र जेमा, पार्षद श्री प्रियंका जैन, श्री प्रफूल्ल जैन श्री मति गायत्री यादव ,एल्डर मेन श्री राजू वैष्णव, श्री दयानन्द सेन, गणमान्य नागरिक वैभव माहेश्वरी, निकाय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी ने नगर वासियो से पेड़ बचाने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा नगर एवं अपने घरों के आस पास स्वच्छता रखने के लिए अपील किया गया।

Hot Topics

Related Articles