मुंगेली में आबकारी की बड़ी कार्रवाई! भटगांव में 6 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त` आरोपी अजय गिरफ्तार, भेजा गया जेल – कलेक्टर के निर्देश पर लगातार छापेमारी मुंगेली। संदीप यादव

कलेक्टर `कुन्दन कुमार` के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के `ग्राम भटगांव` में कार्रवाई करते हुए आरोपी `अजय कुमार` के कब्जे से `06 बल्क लीटर महुआ मदिरा` एवं `40 किलोग्राम महुआ लाहन` जब्त की।

आरोपी पर कड़ी कार्रवाई

जिला आबकारी अधिकारी `रविशंकर साय` ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध `छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915` की धारा `34(1)(क)`, `34(2)` एवं `59(क)` के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी `अजय कुमार` को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी `रविन्द्र पाण्डेय` के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई।

Hot Topics

Related Articles