सार्वजनिक स्थानों में झपटमारी करने वाले महाराष्ट्रीयन गैंग का भंडाफोड़ 07 आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा

  • *तकनीकी साक्ष्य विश्लेषण, एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मिला था, आरोपियों का क्लू।*
  •   *महाराष्ट्रीयन गैंग सार्वजनिक स्थानों में झपटमारी करने के लिए भीड़ का फायदा उठाकर कर बुजुर्ग महिलाओं एवं बच्चों को करते है, टारगेट।* 
  • *आरोपी महिआओं से कब्जे से झपटमारी के सोने के चैन एवं घटना में प्रयुक्त कार व मोबाइल को किया गया जप्त।*

युवराज सिन्हा, विवरण- प्रार्थिया नेमिन चंद्राकर पति स्व0 मुन्ना चंद्राकर उम्र 55 साल साकिन फरफौद थाना आरंग जिला रायपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.08.2026 को दोपहर में अपने परिवार के साथ जतमई धाम दर्शन करने के लिए आयी थी और रोज की तरह अपने गले मे सोने की चैन को पहनी हुई थी। जिसका वजन लगभग 02 तोला खरीदी के समय किमती करीबन 01 लाख 11 हजार है। दोपहर मे जतमई मंदिर दर्शन कर रही थी तभी भीड़ मंे पांच, छः अंजान महिलाएं प्रार्थिया के पास आकर बात चीत करने लगे। कुछ देर बाद प्रार्थिया को उनके गले मे हल्का खिचाव महशुस हुआ, गले को देखी तो सोने का चैन नही था। कोई अज्ञात चोर के द्वारा झपटपारी कर प्रार्थिया के सोने के चैन को चोरी कर ले गये थे। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना छुरा में अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद एवं अन्य पर्यवेक्षण अधिकारियों के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी छुरा एवं सायबर सेल टीम को मामले की जाँच के निर्देष दिये। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ अंजान महिलाओं एक काले रंग के कार क्रमांक एमएच 49 सीएस 2471 मे सभी महिलाओ को बैठकर भागते देखा गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज हुलिया के आधार पर संदिग्ध महिलाओं को एवं अन्य साथियों को पकड़ा गया। आरोपियों से नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) रौनक पानतावणे पिता अशोक पानतावणे उम्र 30 साल निवासी पंचशील नागपुर महाराष्ट्र 02) सीमा पात्रे पति रविन्द्र पात्रे उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 04 सतरापुर 03) विध्या उफाडे पति मनीश उफाडे उम्र 30 साल निवासी सिहोरी पिपरी थाना कन्हान नागपुर महाराष्ट्र 04) मुस्कान पात्रे पिता विनोद पात्रे उम्र 26 साल निवासी कन्हान थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र 05) मीना खडसे पति कृष्णा खडसे उम्र 35 ग्राम लक्ष्मी नगर वार्ड नं0 06 थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र 06) नंदिनी पाथरे पति समीर पाथरे उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 01 संतरापुर कन्हान तह० परसिवनी थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र 07) छाया उफाडे पति राजेश उफाडे उम्र 50 साल एमजीनगर कुशाजी नगर थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र रहने वाला बताया। सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर जतमई में प्रार्थिया के साथ गले में सोने के पहने चैन को झपटमारी कर भाग जाना बताये। समस्त आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से सभी आरोपियों को विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से झपटमारी के दौरान चोरी के सोने के चैन घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में जांच उपरांत माननीय न्यायालय के समस्त आरोपियों को पेष किया।

*गिरफ्तार आरोपियों का नाम -*

01) रौनक पानतावणे पिता अशोक पानतावणे उम्र 30 साल निवासी पंचशील नागपुर महाराष्ट्र

02) सीमा पात्रे पति रविन्द्र पात्रे उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 04 सतरापुर

03) विध्या उफाडे पति मनीश उफाडे उम्र 30 साल निवासी सिहोरी पिपरी थाना कन्हान नागपुर महाराष्ट्र

04) मुस्कान पात्रे पिता विनोद पात्रे उम्र 26 साल निवासी कन्हान थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र

05) मीना खडसे पति कृष्णा खडसे उम्र 35 ग्राम लक्ष्मी नगर वार्ड नं0 06 थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र 06) नंदिनी पाथरे पति समीर पाथरे उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 01 संतरापुर कन्हान तह० परसिवनी थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र

07) छाया उफाडे पति राजेश उफाडे उम्र 50 साल एमजीनगर कुशाजी नगर थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र

*आरोपियों से जप्त सामग्री -*

सोने के चैन, घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल जप्त।

Hot Topics

Related Articles