04 नग भैंसों की चोरी करने वाला आरोपी सिमगा पुलिस की गिरफ्त में!

बलौदाबाजार :- ग्राम किरवई के तालाब से 04 नग भैंसों की चोरी करने वाला आरोपी सिमगा पुलिस की गिरफ्त में! नागपुर ले जाकर 80,000 रुपये में बेची गई थीं चोरी की भैंसें; आरोपी के कब्जे से बिक्री रकम जप्त!

मेमोरेंडम कथन एवं तकनीकी कड़ियों को जोड़ते हुए सिमगा पुलिस ने मवेशी चोर राकेश को किया गिरफ्तार!*

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में मवेशी चोरी एवं अवैध पशु तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिमगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम किरवई के तालाब से मवेशियों (04 नग भैंसों) की चोरी कर उन्हें नागपुर (महाराष्ट्र) में बेचने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटनाक्रम एवं मामले की पृष्ठभूमि:*- प्रार्थी तोरण साहू (निवासी चौरेगा, थाना सिमगा) द्वारा दिनांक 20.05.2026 को अपनी 04 नग भैंसों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर अपराध क्र. 222/2026 धारा: 303(2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में सूचना मिली थी कि उक्त चोरी की 04 नग भैंसों को आरोपी नितेश भवारिया, शाहरूख खान, मो. शरीफ एवं मो. मुबाशीर शेख द्वारा पिकअप वाहन में भरकर नागपुर ले जाया जा रहा था, जिन्हें थाना लालबाग (जिला राजनांदगांव) पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। वहां आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जप्त मवेशियों को गौशाला सुपुर्द किया गया था तथा न्यायालय के आदेशानुसार मवेशियों को उनके मूल मालिक को सुपुर्दनामा पर सौंपा गया।

नागपुर से जुड़े तार, कड़ियों को जोड़कर मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिस:* मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी मो. मुबाशीर शेख (निवासी नागपुर) के मेमोरेंडम कथन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ग्राम किरवई निवासी राकेश का नाम सामने आया, जिसे नागपुर के तस्करों ने मवेशी बेचने के लिए संपर्क कर बुलाया था। जिस पर थाना सिमगा पुलिस द्वारा संदेही राकेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 13.05.2026 को ग्राम किरवई के तालाब से 04 नग भैंसों को अपने साथी के साथ मिलकर चोरी किया था तथा दिनांक 17.05.2026 को ₹80,000/- में नागपुर में बेच दिया था।

मवेशी बिक्री की नगदी रकम जप्त:*- आरोपी राकेश के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गवाहों के समक्ष मवेशी बिक्री की रकम में से शेष बचे नगदी ₹2,000/- जप्त किया गया हैं। आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे आज दिनांक 07.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए दिनांक 21.08.2026 तक के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण विवेचना में है।

गिरफ्तार आरोपी- राकेश पिता बुधारी जोशी, उम्र 39 वर्ष, निवासी किरवई, थाना सिमगा

Hot Topics

Related Articles