17 शिक्षकों का वेतन रोका गया, युक्तियुक्तकरण आदेश को नहीं माना

दुर्ग। जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। काउंसलिंग के माध्यम से 366 शिक्षकों को अलग-अलग स्कूलों में नई नियुक्ति दी गई है। 17 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया, जिसके कारण उनका वेतन रोक दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अरविन्द कुमार मिश्रा के मुताबिक, जिले में 631 अतिरिक्त शिक्षकों की पहचान की गई। इनमें 86 व्याख्याता, एक प्रधान पाठक पूरक माध्यमिक शाला, 329 शिक्षक, 6 प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और 209 सहायक शिक्षक शामिल थे। काउंसलिंग के बाद नई नियुक्तियों में 75 व्याख्याता, एक प्रधान पाठक पूरक माध्यमिक शाला, 75 शिक्षक, 6 प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और 209 सहायक शिक्षक शामिल हैं। इन सभी ने अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिन 17 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया, उनमें 2 व्याख्याता, 6 शिक्षक, 2 प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और 7 सहायक शिक्षक हैं। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को अकार्य दिवस का नोटिस जारी किया है।

 

Hot Topics

Related Articles