7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

मेले मे भाग लेने हेतु पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

बलौदाबाजार, प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उदृेश्य से  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की  मुख्य आतिथ्य में 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा। रिक्तियों की जानकारी हेतु https:// erojgar.cg.gov.in/  पर उपलब्ध है।
विभिन्न पदों पर आवेदन करने से पूर्व आवेदक का जिला कार्यालय का रेाजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। आवेदक अपना रोजगार पंजीयन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से रोजगार मेला हेतु आवेदन कर सकते है ।

इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।

Hot Topics

Related Articles