Railway Recruitment 2026: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 1,421 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें असिस्टेंड लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन और क्लर्क समेत कई पद शामिल हैं। रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारी के लिए यह सुनहरा मौका है।
Railway Recruitment 2026: रेलवे में 1421 पदों पर बंपर भर्ती! शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, जानें क्या है जरूरी योग्यता और कब है आखिरी तारीख?
नई दिल्ली: Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने GDCE भर्ती 2026 के तहत (Railway Recruitment 2026) 1,421 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में असिस्टेंट लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और टेक्नीशियन समेत कई पद शामिल है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 15 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है।
14 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए (Railway Recruitment 2026)आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। एक उम्मीदवार को अलग-अलग पदों के लिए अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं है। यदि वह एक से अधिक नोटिफाइड पदों के लिए पात्र है तो एक ही ऑनलाइन आवेदन के जरिए अपनी पसंद के पदों के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन आरआरसी भुवनेश्वर की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
पदों का विवरण
पद का नाम रिक्तियां
असिस्टेंट लोको पायलट 1,046
स्टेशन मास्टर 12
गुड्स ट्रेन मैनेजर 284
जूनियर इंजीनियर 22
टेक्नीशियन 51
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 4
कमर्शियल क्लर्क कम टिकट कलेक्टर 2
CBT से होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा। कुछ पदों के लिए CBT के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट या टाइपिंग स्किल टेस्ट भी हो सकता है। इसके बाद चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग परीक्षा में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर की जाएगी।
परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
CBT में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-तिहाई अंक काटा जाएगा। हालांकि, CBAT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। CBT में क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत, OBC उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत, SC उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत और ST उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाना होगा। वहां भर्ती से जुड़े लिंक के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा। आवेदन करते (Railway Recruitment 2026) समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से दर्ज करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और अंतिम
तारीख 14 सितंबर से पहले आवेदन पूरा कर दें














