दोस्ती के नाम ‘यादे हेमंत’ कार्यक्रम 18 अगस्त को

भाटापारा। दोस्ती और संगीत के प्रति समर्पित रहे नगर के अनोखे फनकार एवं संगीत प्रेमी मित्र हेमंत की पावन स्मृति में ‘यादे हेमंत’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जय वीरु के दोस्ती के नाम से मशहूर स्व. हेमंत उपाध्याय सोनू पटाक के मिशाल को लेकर यादों और संगीत के माध्यम से हेमंत को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित होगा। आयोजन 18 अगस्त 2026, मंगलवार को रात्रि 7 बजे से माहेश्वरी भवन, भाटापारा में किया जाएगा। इस संगीत कला के आयोजन से भाटापारा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को गायन का अवसर मिलता है। जिससे अपने प्रतिभा को इस आयोजन के प्लेटफार्म के माध्यम से सामने लाने का भी अवसर प्राप्त होता है गौरतलब है कि पालक संघ कि और से यादे हेमंत कि यह लगातार तीसरा साल का आयोजित संगीतमय आयोजन है जो कि इस साल 2026 के आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध फेमस ऑर्केस्ट्रा बैंड द्वारा संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन में नगरवासियों के साथ-साथ संगीत प्रेमियों को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति कि और से सोनू पटाक अनुसार, हेमंत अपने मिलनसार स्वभाव, दोस्ती निभाने के अंदाज और संगीत के प्रति लगाव के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनकी यादों को संजोने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए आयोजन समिति की ओर से भोजन एवं रुकने की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के आयोजकों ने नगरवासियों एवं संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ‘यादे हेमंत’ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Hot Topics

Related Articles