गरियाबंद पुलिस द्वारा तीन अलग अलग प्रकरणों में 30 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ तीन आरोपी को किया गया गिरफ्तार

*थाना पाण्डुका की कार्यवाही।*l


युवराज सिन्हा,गरियाबंद -नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन दिनांक 14-15 अगस्त 2026 थाना पाण्डुका को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि तीन अलग-अलग जगह में अगर शराब रखकर परिवार एवं बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना तस्दीक पर थाने से पुलिस टीम घटना स्थल रवाना कर मुखबीर द्वारा बताए गए सूचना के आधार पर तीनों घटना स्थल में रेड कार्यवाही किया गया।

घटना स्थल देवराहा तालाब जाने का रास्ता में मुक्ति द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर मोटर साइकिल सीजी 23 एन 6137 पैशन प्लस के चालक को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम राघव उर्फ पुराणिक दास मानिकपुरी पिता मनोहर दास मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी कोपर थाना पांडुका जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया उसके पास बोरी में रखें संदिग्ध सामान का चेकिंग करने 5.940 लीटर अवैध रूप से रखे अंग्रेजी शराब कीमती 3300 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पैशन प्लस कीमती 30 हजार को जप्त किया गया।

क्रमशः इसी क्रम में पुनः मुगल से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति पैदल अपने पास कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहक के तलाश में घूम रहा है। एक व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम जागेश्वर सिंह ध्रुव पिता गौरव सिंह ध्रुव उम्र 24 साल निवासी कुकदा थाना पांडुका का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को समक्ष का वहां के जब तक अगर कब्जा पुलिस लिया गया।

पुनः मुखबिर के निशानदेही पर आरोपी राजू निषाद पिता जगदीश निषाद उम्र 40 वर्ष ग्राम कुकदा थाना पांडुका के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹2000 को जब तक कर कब्जा पुलिस लिया गया।

तीनों अलग-अलग प्रकरण में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने पर से विधिवत कार्यवाही करते हुए समक्ष का गवाहन के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेश किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01) राघव उर्फ पुराणिक दास मानिकपुरी पिता मनोहर दास मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी कोपर थाना पांडुका जिला गरियाबंद ।

02) जागेश्वर सिंह ध्रुव पिता गौरव सिंह ध्रुव उम्र 24 साल निवासी कुकदा थाना पांडुका।

3) राजू निषाद पिता जगदीश निषाद उम्र 40 वर्ष ग्राम कुकदा थाना पांडुका।

*जप्त सामग्री*

30.940 लीटर अवैध शराब कीमती 08 हज़ार 300 रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल।

Hot Topics

Related Articles