टिकरापारा नाला (तेल नदी) में 04 व्यक्तियों की फेस होने की सूचना पर डायल 112 , थाना देवभोग टीम एवं SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला

युवराज सिन्हा।ग्रामीणों से डायल-112 को सूचना माध्यम से बाढ़ में 04 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होते ही थाना देवभोग पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की

*बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए SDRF गरियाबंद की टीम को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया।*

*थाना देवभोग पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया साहसिक एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन।*

*लगभग रात्रि 02 बजे बाढ़ में फंसे चारों व्यक्तियों को सुरक्षित एवं सकुशल बाहर निकाला गया।*

विवरण – थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत टिकरापारा नाला, जो तेल नदी से कटकर निर्मित हुआ है, में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण 04 व्यक्तियों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना डायल-112 को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई । मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 टीम एवं थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से बिना किसी विलंब के तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई तथा पुलिस स्टाफ तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुआ। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया एवं बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

फंसे हुए व्यक्तियों की सुरक्षा एवं रेस्क्यू की आवश्यकता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में SDRF गरियाबंद की टीम को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। इसके पश्चात थाना देवभोग पुलिस एवं SDRF गरियाबंद की टीम द्वारा आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच लगातार प्रयास करते हुए संयुक्त टीम द्वारा लगभग रात्रि 02 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे सभी 04 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक सुरक्षित एवं सकुशल बाहर निकाल लिया गया। थाना देवभोग पुलिस द्वारा डायल-112 के माध्यम से प्राप्त सूचना पर तत्काल रिस्पॉन्स करते हुए समय पर की गई कार्यवाही एवं SDRF टीम के साथ प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

*रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण* 

1. त्रिनाथ मरकाम, पिता चित्रांग मरकाम, उम्र 45 वर्ष,

2. बलभद्र मरकाम, पिता चित्रांग मरकाम, उम्र 42 वर्ष,

3. श्रीमती दुबनी बाई मरकाम, पति त्रिनाथ मरकाम, उम्र 30 वर्ष,

4. श्रीमती जयमनी, पति बलभद्र मरकाम, उम्र 28 वर्ष,

सभी निवासी – टिकरापारा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.),

*घटनास्थल*

टिकरापारा नाला, तेल नदी से कटकर निर्मित क्षेत्र, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।

Hot Topics

Related Articles