बलौदाबाजार| राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘माई भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को स्थानीय खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं के साथ एक साझा मंच पर जोड़कर देश के खेल इको सिस्टम को लेकर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से निर्धारित महाविद्यालयों में शुरू होगा।














