विधायक ने ग्राम खैरा में किया सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

भाटापारा,विधायक इन्द्र साव ने ग्राम खैरा में सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास राज्य की प्रगति का आधार है। इन्द्र साव के अनुसार ग्राम खैरा में सीसी रोड की मांग लंबे समय से की जा रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या कम होगी। इससे गांवों में आवागमन आसान और सुरक्षित होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि भाटापारा विधानसभा के गांवों तक पक्की सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर संतोष जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles