भाटापारा,छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 30 अगस्त से डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू होने की संभावना है।
इस बार चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए WithIYC मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। खास बात यह है कि सदस्यता लेने वाला युवा आवेदन के दौरान ही अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन यानी Candidate Preference दर्ज करेगा। इससे सदस्यता अभियान के साथ ही चुनावी प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। इस बार संगठन चुनाव की प्रक्रिया में पहले उम्मीदवारों से नामांकन मंगाए गए हैं।
अब सदस्यता अभियान के जरिए नए युवाओं को संगठन से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। सदस्य बनने के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके लिए जन्मतिथि की कटऑफ 28 मई 1990 से 29 मई 2008 रखी गई है।














