मुक्तीधाम के कमरे के अंदर केबल वायर चोरी करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस द्वारा किया गया गया, गिरफ्तार

कार्यवाही थाना छुरा।

युवराज सिन्हा।गरियाबंद- दिनांक 27 अगस्त 2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्टज दर्ज कराया कि दिनांक 15 अगस्त 2026 को वार्ड नम्बर 10 में स्थित मुक्तीधाम के अंदर कमरा में लगे ताला को तोड़ कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 05 नग बोर लाइन का केबल वायर लगभग 500 फीट को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुआ कि मान्टू ध्रुव अपने साथी के साथ मिल कर मुक्तीधाम के कमरे अंदर रखे केबल वायर को चोरी करना बताया। प्रकरण में आरोपी मान्टू ध्रुव को पुलिस अभिरक्षा में ले कर पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 15 अगस्त 2026 के रात्रि लगभग 12ः00 बजे अपने साथी के साथ मिलकर मुक्तिधाम के कमरे में लगे ताला को तोड़ कर केबल वायर को चोरी कर कुछ केबल वायर को आग से जला कर नष्ट कर देना और कुछ केबल वायर को आरोपी अपने घर के अंदर सीढ़ी के नीचे छुपा कर खा स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर उक्त मोटर वायर को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी मान्टू ध्रुव पिता गब्बर ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर स्थायी पता गादीकोट छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से धारा 303(1),331(4),112(1) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने पर से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया। प्रकरण में फरार साथी आरोपी की पतासाजी की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01) मान्टू ध्रुव पिता गब्बर ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर स्थायी पता गादीकोट छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद।

*जप्त सामग्री।*

चोरी किये गये केबल वायर एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का अन्य वस्तु।

Hot Topics

Related Articles