राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप – मुंगेली के वीरेंद्र यादव बने छत्तीसगढ़ टीम के कोच

रायपुर//मुंगेली। कबड्डी खेल जगत में मुंगेली जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। बिहार के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होने वाली 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में मुंगेली जिले के दो प्रतिनिधियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कबड्डी संघ मुंगेली के सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट ऑफिशियल वीरेंद्र यादव को टीम का कोच बनाया गया है, वहीं मेलाऊ दास मानिकपुरी को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वीरेंद्र यादव वर्तमान में जिला कबड्डी संघ, मुंगेली के सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट कबड्डी ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण और अनुभव जिले में कबड्डी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना मुंगेली जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।

Hot Topics

Related Articles