बिग ब्रेकिंग-अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 साल की उम्र में निधन

छत्तीसगढ़ की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। 78 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।रायपुर मौसम

विधायक के निधन की खबर से भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव और विधायक ललित चंद्राकर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी धर्मपत्नी कमला कोर्सेवाड़ा को अभी तक उनके निधन की जानकारी नहीं दी गई है।

शिक्षक से विधायक तक का सफर, 26 साल तक दी शिक्षा विभाग में सेवाएं

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्म 12 अगस्त 1948 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षक के रूप में करीब 26 वर्षों तक सेवाएं दीं। उन्होंने वर्ष 1972 में सहायक शिक्षक के पद से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद व्याख्याता के पद पर सेवाएं देते हुए वर्ष 1998 में सेवानिवृत्त हुए।

शिक्षा के क्षेत्र में लंबी सेवा देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पहचान बनाई।

Hot Topics

Related Articles