ब्रजेश पांडेय,दंतेवाड़ा।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांसी के छात्र-छात्राएं आज शैक्षणिक भ्रमण के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) दंतेवाड़ा पहुंचे।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिक *ओम प्रकाश* ने विद्यार्थियों को जैविक खेती के तरीकों, उसके फायदों और रसायन-मुक्त खेती के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरकता बनी रहती है, बल्कि किसान की लागत भी कम होती है और उपज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता से सवाल पूछे और खेती की नई तकनीकों को करीब से समझा। KVK परिसर में लगाए गए जैविक फसलों और मॉडल को भी छात्रों ने देखा।
*ओम प्रकाश* ने कहा कि आज के ये विद्यार्थी ही कल के जागरूक किसान बनेंगे और “जैविक दंतेवाड़ा” की पहचान को आगे ले जाएंगे।
शिक्षकों ने KVK प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के भ्रमण से बच्चों में कृषि के प्रति रुचि बढ़ती है।







