अर्जुनी, के बाजार चौक स्थित हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण के महिने में संगीतमय सावनाही रामायण का आयोजन किया गया था। जिसका समापन शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।
समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। इसके मुख्य आयोजन कर्ता बजरंग इन्टरप्राइजेज के संचालक सोनु नागदेव थे। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवो के रामायण टोलियां भी शामिल हुई थीं। रामायण पाठ के दौरान वक्ताओं ने श्री राम के चरित्र, आदर्श, त्याग, मर्यादा का विस्तार से वर्णन किया। लोगों के उनके आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन भजन पूजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया था जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में रामायण एवं हनुमान जी की आरती की गई ।और क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय में हो गया था।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामायण पाठ का मुख्य उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्श से प्रेरणा लेकर सत्य और सदाचार के मार्ग में चलने के लिए प्रेरित करना है। कथाकार के रुप में मालिक राम वर्मा, आरआर साहू, भकला राम वर्मा एवं घनश्याम यदु ने राम के चरित्र का बखूबी वर्णन किया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ।














