भाटापारा, ग्राम सूरजपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। उक्त अवसर पर ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई। ग्राम के विकास को नई गति देना और प्रत्येक क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना हमारी निरंतर प्राथमिकता है। सबका साथ, सबका विकास।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राजा जयसवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, ग्रामीण मंडल महामंत्री खुमान वर्मा, गाँव के वरिष्ठ एलन वर्मा, ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं उपसरपंच भाई जीवन वर्मा, सुरेश वर्मा ग्राम के सरपंच एवं पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।














