भाटापारा| राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद स्मृति में खेल सप्ताह के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम नयापारा में क्रीड़ा भारती बलौदाबाजार एवम ओलम्पिक संघ बलौदाबाजार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता 4 टीमो ने हिस्सा लिया, प्रतियोगिता में बतौर अतिथि भाटापारा निवासी आदित्य सिंह ठाकुर सचिव जिला ओलम्पिक संघ, सरपंच ग्राम पंचायत नयापारा डोमार सिंह मारकण्डेय, उपस्थित थे। वही प्रतियोगिता को सफल बनाने में वीरेंद्र पटेल व्यायाम शिक्षक, ललित तिवारी, कालेन्द्र ध्रुव, पंकज वर्मा, रेफरी रंजीत सरकार, चन्दन वर्मा, प्रेमशंकर देवांगन ने सहयोग किया।














