नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

  • भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, राहुल गांधी जी की FIR वापस लेने की मांग

प्रदुमन सिंह कोरिया। उत्तराखंड में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित जातिवादी ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ के बाद इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने के विरोध में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च निकालते हुए थाना बैकुंठपुर के सामने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज FIR को दुर्भावनापूर्ण एवं प्रतिशोध की राजनीति बताते हुए इसका विरोध किया गया। उत्तराखंड के दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई तथा राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज FIR वापस लेने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जातिगत भेदभाव की इस निंदनीय घटना पर अपना पक्ष रखते हुए दोषियों के खिलाफ FIR एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके विपरीत दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष को ही निशाना बनाया जाना भाजपा सरकार की दमनकारी एवं प्रतिशोधात्मक राजनीति को दर्शाता है।

Hot Topics

Related Articles