09 लाख 92 हजार के गांजा के साथ उड़ीसा के दो तस्कर गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 19.840 किलो ग्राम अवैध गांजा, घटना प्रयुक्त स्कूटी, दो मोबाइल जप्त।


कार्यवाही थाना इंदागांव।


युवराज सिन्हा गरियाबंद- *ऑपरेशन निश्चय* अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों एवं चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।

इस कडी में दिनांक 31.08.2026 को थाना इंदागांव को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक नीला, काला एवं हल्का हरी रंग की TVS NTORQ स्कूटी जिसका क्रमांक OD 08AC 8586 में अवैध मादक पदार्थ गांजा को दीगर प्रांत उड़िसा राज्य से इंदागांव की ओर परिवहन कर ला रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के घटना स्थल रवाना होकर घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर स्कूटी चालक व्यक्ति ने अपना नाम 01) भवानी शंकर नाईक पिता भारत नाईक उम्र 34 वर्ष, साकिन जयपटना गांधी गा्रम पाड़ा, थाना जयपटना, जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा) तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 02) मुकेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, उम्र 34 वर्ष, साकिन साकिन जयपटना गांधी गा्रम पाड़ा, थाना जयपटना, जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा) का रहने वाला बताये। दोनों संदेहियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा रखे होने के संभावना पर मोटर सायकल चालक भबानी शंकर नाईक के स्कूटी के आगे रखे बैग के अंदर सेलो टेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ एवं स्कूटी के पीछे बैठे मुकेश पटेल के कब्जे से रखे बैग के अंदर भुरा रंग का सेलो टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला भबानी शंकर नाईक के कब्जे से एक काला रंक का पिटठू बेग जिसके सामने मे अंग्रेजी मे एचपी हाई-प्रो लिखा है, जिसके अंदर रखा भूरे रंग का सेलो टेप मे लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा वजन 8.940 किलोग्राम किमती 4,47,000 रूपये व एक नीला, काला एवं हल्का हरी रंग की TVS NTORQ स्कूटी जिसका कीमती करीबन 50,000/- रूपया। एक नग विवो कम्पनी का मोबाइल कीमती 5000/- रूपया, तथा आरोपी मुकेश पटेल के कब्जे से एक नेवी ब्लू रंग का पिटठू बैग जिसके अंदर 02 नग भूरा रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा वजन 10.900 किलोग्राम कीमती 5,45,000 रूपये एवं एक नग रियलमी का मोबाइल कीमती 5000/- रूपये कुल गांजा मादक पदार्थ 19.840 किलो ग्राम कुल जुमला 1,052,000 मिला मौके पर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी -*

01) भवानी शंकर नाईक पिता भारत नाईक उम्र 34 वर्ष, साकिन जयपटना गांधी गा्रम पाड़ा, थाना जयपटना, जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा)

02) मुकेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, उम्र 34 वर्ष, साकिन साकिन जयपटना गांधी गा्रम पाड़ा, थाना जयपटना, जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा)

*जप्त सामग्री -*

अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 10.900 किलोग्राम

स्कूटी छज्व्त्फ क्रमांक व्क्08।ब्8586

दो नग मोबाइल

कुल कीमती – जुमला 1,052,000 रूपये।

Hot Topics

Related Articles