पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन
भाटापारा,शासकीय जी.एन.ए. महाविद्यालय मे छात्र, पंचम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया एवं परीक्षा परिणाम से जुड़ी विभित्र समस्याओं को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों द्वारा छात्र आंदोलन किया गया। आंदोलन में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। विद्यार्थियों का कहना है कि
वर्तमान में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एटीकेटी क्रेडिट सिस्टम प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा परिणाम, आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थिति दर्शाए जाने, कम अंक एवं मूल्यांकन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।
छात्र आंदोलन के दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शिवरतन शर्मा महाविद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। विद्यार्थियों ने उनके समक्ष ATKT, Credit Point, को Admission Process सहित परीक्षा एवं परिणाम से जुड़ी अपनी परेशानियां बताई। शिवरतन शर्मा जी ने विद्यार्थियों की समस्याओं गंभीरता से सुनते हुए उचित माध्यम से संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषय रखने एवं जल्द निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्रेणिक गोलछा ने भी विद्यार्थियों के हित में सक्रिय पहल करते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री से संवाद कर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा इनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक चर्चा की।
ATKT प्राप्त विद्यार्थियों के परीक्षा परिणम की निष्पक्ष समीक्षा की जाए। Credit Point एवं ATKT से संबंधित नियमों को स्पष्ट रूप से विद्यार्थियों को समझाया जाए। पात्र विद्यार्थियों के पंचम सेमेस्टर प्रवेश की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को गलत तरीके से Absent दशीर जाने के मामलों की जांच की जाए।
आवश्यकता अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जांच/री टोटलिंग पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था की जाए, परीक्षा एवं प्रवेश से संबंधित नियमों की जानकारी विद्यार्थियों को समय पर एवं स्पट रूप से उपलब्ध कराई जाए। आंदोलन में प्रमुख रूप से छात्र नेता राजीव मिराश, हरीश लहरे, पुष्पेंद्र चक्रधारी, सुशांत नवरंगे, संस्कार सोनी, संजू माकडे देवस्खिा ठाकुर एवं सौरभ राजपूत सहित बड़ी संख्या
- क्रेडिट प्रगति: च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) या आधुनिक यूनिवर्सिटी नियमों के तहत, अगले वर्ष या सेमेस्टर में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को पिछले सेमेस्टर के एक निश्चित प्रतिशत क्रेडिट (जैसे न्यूनतम 50% क्रेडिट) पास करना अनिवार्य होता है।
- लंबित परीक्षा: छात्र को अपने वर्तमान सेमेस्टर की पढ़ाई जारी रखते हुए अगले परीक्षा चक्र में फेल या छूटे हुए विषयों (ATKT) की फिर से परीक्षा देनी होती है।
- क्रेडिट पूरा करना: जब छात्र पुनर्परीक्षा के माध्यम से उस विषय या क्रेडिट को पास कर लेता है, तो उसके रिकॉर्ड से एटीकेटी समाप्त हो जाती है और अंतिम डिग्री सभी क्रेडिट्स के क्लियर होने के बाद ही मिलती है।








