संदीप यादव मुंगेली।समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। किसानों की सुविधा को देखते हुए जिले में 4 नए धान खरीदी केंद्रों की सौगात मिली है। इसके बाद अब जिले में कुल धान खरीदी केंद्रों की संख्या 105 से बढ़कर 109 हो गई है।
नए केंद्र लोरमी क्षेत्र के झझपुरी, पथर्रा, डोंगरीगढ़ और जाकड़बांधा में बनाए गए हैं। इन केंद्रों के शुरू होने से किसानों को अब अपना धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
स्थानीय स्तर पर केंद्र खुलने से किसानों के समय, परिवहन खर्च और मेहनत की बचत होगी। खासकर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और वे अपने गांव के पास ही आसानी से धान बेच सकेंगे।








