अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु प्रमाण पत्र अब ऑनलाईन

बलौदाबाजार, राज्य शासन द्वारा केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के कम्पोनेट्स -॥ के अंतर्गत कक्षा पहली से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र को जाति, निवास, आय प्रमाण की भाँति अनुविभागीय अधिकारी व तहसीलदार के स्तर से ऑनलाईन जारी किये जाने के निर्देश दिए गए है। चिप्स द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कर लाइव कर दिया गया है ।

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केन्द्र पर जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र आनंलाईन बनाये जाने की प्रक्रिया अनुसार 10  रुपए के स्टाम्प में शपथ पत्र के साथ संलग्न कर प्रमाण पत्र प्रारूप में संरपंच, पार्षद से हस्ताक्षर व पटवारी के हस्ताक्षर उपरांत आवेदन किया जा सकता है।

Hot Topics

Related Articles