मुंगेली में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, धरई और सरगांव में ऑफिस घेराव

संदीप यादव मुंगेली। बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में मुंगेली जिले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली विभाग के खिलाफ धरना और घेराव किया गया।

धरई में सब स्टेशन पर धरना –

पहला प्रदर्शन ग्राम धरई के विद्युत सब स्टेशन में हुआ। जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संजय यादव, सह प्रभारी अभिलाष सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष तामेश्वर राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। उन्होंने बिजली बिल में बढ़ोतरी वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने, 400 यूनिट हाफ बिजली योजना फिर से शुरू करने और जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कृष्णा यादव, ललित शुक्ला, सुरेंद्र साहू, भोजराज राजपूत, मुकेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरगांव में बिजली ऑफिस घेराव –

वहीं बिल्हा विधानसभा के सरगांव मंडल में भी कांग्रेस ने बिजली ऑफिस का घेराव किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर आम जनता को लूट रही है। इस प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष मुकेश साहू, उमेश सोनी, वहाब खान, तारण टंडन, रोहित टंडन, युगल वर्मा, एजाज अली, रसीद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और ग्रामीण शामिल हुए।

Hot Topics

Related Articles