बीएसपी से 100 किलो कॉपर केबल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के अंदर घुसकर स्क्रैप कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 100 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर केबल और घटना में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी चोरी किए गए कॉपर केबल को कार में लोड कर प्लांट से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।जानकारी के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई की ओर से थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैप कॉपर केबल चोरी कर कार में ले जाने का प्रयास कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने हरीश बाग, प्रेम बंजारे, दीपक ठाकुर, अंकुश ठाकुर और प्रीतम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles