भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हटाए गए , सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनाए गए

दिल्ली। कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी आलाकमान ने कई राज्यों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के बीच पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है।कांग्रेस की ओर से जारी संगठनात्मक सूची के अनुसार, कई राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने इन बदलावों को संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी उस समय मिली थी जब पार्टी राज्य में संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रही थी। अब उन्हें असम का प्रभार सौंपा गया है, जहां आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles