रायपुर। कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव के तहत सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी आलाकमान की ओर से जारी सूची में कई राज्यों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सुखदेव भगत अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटी है।








