भाटापारा,नगर पालिका परिषद भाटापारा के अंतर्गत आने वाले परशुराम वार्ड के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। वार्ड में आवागमन को सुगम और बेहतर बनाने के लिए ₹7.30 लाख की लागत से नई सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। इस विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा और निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सीसी रोड के बनने से वार्डवासियों को कीचड़ और खराब रास्ते से निजात मिलेगी और क्षेत्र के विकास को एक नई गति प्राप्त होगी।अध्यक्ष शर्मा ने आगे कहा कि शहर के हर वार्ड का समग्र विकास करना उनका लक्ष्य है और विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।
परशुराम वार्ड में ₹7.30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया भूमिपूजन








