आज दिनांक 08.09.2026, दिन मंगलवार को कुसुमकसा मंडल की मासिक बैठक सामुदायिक भवन, चिखलाकसा में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से देश के यशस्वी *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प* को जन-जन तक पहुँचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और अंत्योदय के कार्यों को बूथ स्तर तक हर घर तक पहुंचाया जाए। बैठक में मुख्य रूप से *विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्री चंदूलाल साहू जी, श्री हरीश कटझरे जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री मनीष झा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिन्हा जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री देवेन्द्र माहला जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हितेश कुमार डोंगरे जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मोना टुवानी जी, नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन जी*नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू रावटे मंडल महामंत्री मितेंद्र वैष्णव पार्षद लल्लू टेकाम, संध्या शर्मा, लीला डसेना हेम कुंवर तारम, भिखी मसिया युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष ललित पटेल अल्पसंख्यक अध्यक्ष मनप्रीत ब्रोका किसान मोर्चा अध्यक्ष बहादुर सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्यारे लाल मेश्राम महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू कोसमा एल्डरमैन भारत भाई पटेल ब्रिज मणि यादव हरजीत सिंह शक्ति केंद्र प्रभारी गुलशन कोठारी शक्ति केंद्र प्रभारीबेलोदा हेमंत साहू टोमन मंडावी शक्ति केंद्र प्रभारी व मंडल मंत्री मंजू चकधारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता साहू कुलवंत वैष्णव संदीप साहू मीणा गुप्ता गोविन्द शर्मा बूथ अध्यक्ष पिंटू मेश्राम पार्षद सहित मंडल के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा कुसुमकसा मंडल के जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसी कड़ी में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन मासिक बैठक के उपरांत भाजपा कुसुमकसा मंडल के नेतृत्व एवं महिला मोर्चा के तत्वाधान में *तीज मिलन* का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक रूप से तीज उत्सव मनाया। महिला मोर्चा की बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मितेंद्र वैष्णव के द्वारा किया गया।
भाजपा कुसुमकसा मंडल की मासिक बैठक चिखलाकसा में सम्पन्न, मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुचाने पर हुई चर्चा








