भाटापारा| विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतरेंगी में मंगलवार को विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। इसके तहत मां महामाया मंदिर परिसर में रंगमंच बनाया जाएगा, जिससे बनने से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मंच मिलेगा। सीसी रोड बनेगी। आवागमन आसान होगा। इनमें साहू समाज सामुदायिक भवन, सीएससी भवन, जायसवाल समाज सामुदायिक भवन निर्माण, मां महामाया मंदिर परिसर में भव्य रंगमंच निर्माण, सीसी रोड निर्माण, शासकीय हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, हाईस्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल और अहाता निर्माण शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राजा जायसवाल, पवन वर्मा, प्रदीप अनंत, झाला राम साहू, कमलेश साहू, खुमान वर्मा, प्यारे रजक, ठाकुर राम साहू, बहोरीक यदु, सुरेश वर्मा, प्रमोद निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।








