भाटापारा,छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़े पोला पर्व पर हिन्द युवा संगठन के तत्वावधान में रावणभाठा मैदान में भव्य बैल दौड़ प्रतियोगिता हुई। आयोजन लगातार 38वें वर्ष हुआ। विजेताओं को विधायक इन्द्र साव ने पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार भोलू यादव को मिला। द्वितीय पुरस्कार टेकराम साहू को मिला। तृतीय पुरस्कार दीपांशु साहू को मिला। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों और किसानों में खासा उत्साह रहा।
पोला पर्व किसानों और पशुधन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का पर्व है। इस दिन किसान कृषि कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले बैलों की पूजा-अर्चना करते हैं। बैलों को सजाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रावणभाठा मैदान में बैल दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में आकर्षक रूप से सजे बैल जोड़ों ने हिस्सा लिया। दौड़ का रोमांच देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं और नगरवासी पहुंचे।
इस मौके पर कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुकृत साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता जी डी मानिकपुरी, पूर्व एल्डरमैन सुधे राम वर्मा, नगर साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू, घनाराम साहू, अशोक ध्रुव, पूर्व एल्डरमेन मुकेश साहू, पुनीत दास मानिकपुरी, हलधर शर्मा, राजू वर्मा, पार्षद गेंदु साहू, रघु साहू, रामचंद्र साहू, गिरधारी साहू, बाला साहू, यशवंत साहू, टेकराम सेन सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और ग्रामीण मौजूद रहे।








