हनुमान अंश’ ने जीता सीएम साय का दिल, फिल्म देखने के बाद कही बड़ी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने फिल्म देखने का कार्यक्रम कैसे बना, इसकी जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्हें फिल्म देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गए थे। इसी दौरान गुरुवार के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी है।मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने जवाब दिया कि अभी तक फिल्म नहीं देखी है। इसके बाद तय किया गया कि सभी लोग साथ मिलकर राजधानी के जोरा मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सहित अन्य प्रमुख लोगों ने फिल्म देखी। सीएम साय ने कहा, “मुझे बहुत खुशी हुई। परसों मैं हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गया था। आज का कार्यक्रम बना हुआ था। उन्होंने मुझसे पूछा कि आपने ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी है या नहीं। मैंने कहा कि अभी नहीं देखी है। इसके बाद तय हुआ कि आज हम सभी जोरा मॉल में एक साथ फिल्म देखेंगे।

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles