पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुडवा में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद

संदीप यादव मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में पथरिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम बगबुडवा में हुई चोरी का खुलासा कर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी दिलहरण मरावी निवासी बगबुडवा ने दिनांक 10.09.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03.09.2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने उसके घर में घुसकर आलमारी में रखे 07 नग सोने के लॉकेट एवं 01 नग चांदी की सकरी कीमती 48,000 रुपये तथा गुल्लक में रखे 27,000 रुपये नगद कुल 75,000 रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 227/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बगबुडवा निवासी ईश्वर मरावी सोने का लॉकेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने अपने साथी कैफ खान, असरफ खान एवं सुभान खान के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से –
– ईश्वर मरावी से 03 नग सोने के लॉकेट एवं 13,000 रुपये नगद
– कैफ खान से 04 नग सोने के लॉकेट
– सुभान खान से 01 नग चांदी की सकरी
– अशरफ खान से 3,500 रुपये नगद
कुल 07 नग सोने के लॉकेट, 01 नग चांदी की सकरी कीमती 48,000 रुपये एवं 16,500 रुपये नगद कुल 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद की गई।

प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी –
1. ईश्वर मरावी पिता गिरधारी उम्र 18 वर्ष
2. कैफ खान पिता मोबिन उम्र 24 वर्ष
3. सुभान खान पिता मोबिन खान उम्र 20 वर्ष
4. अशरफ खान पिता एहसान अली उम्र 19 वर्ष सभी निवासी बगबुडवा को दिनांक 11.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी पवन देवांगन, प्र.उप निरीक्षक योगेश कुमार भट्ट, भारती मरकाम, प्र.आर. तीनजुगी राजपूत, आरक्षक स्वारथ लाल ध्रुव, दीपक ठाकुर, शिवशंकर गोयल, राजीव पटेल एवं सूरज मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles