संदीप यादव मुंगेली। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर जिले में निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग की गई।
निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला द्वारा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के 12 गुंडा बदमाशों की एसपी कार्यालय में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सभी से उनकी आय के स्रोत, चल-अचल संपत्ति, वर्तमान गतिविधियों, आवागमन एवं घूमने-फिरने के स्थानों की जानकारी ली गई। उन्हें किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने की स्पष्ट हिदायत दी गई और संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी चेकिंग की गई –
– थाना लोरमी: 04 निगरानी बदमाश, 15 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर कुल 23
– थाना जरहागांव: 01 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाश
– थाना लालपुर: 02 गुंडा बदमाश
– थाना चिल्फी: 02 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाश
– अन्य थाना क्षेत्र: 01 निगरानी बदमाश एवं 02 गुंडा बदमाश
इस प्रकार जिले में कुल 08 निगरानी बदमाश, 33 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 45 बदमाशों की चेकिंग की गई। सभी को त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई।
मुंगेली पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।








