संवादाता विकास जैन कांकेर/आमाबेड़ा :जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कांकेर से आमाबेड़ा मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। पुल के आसपास बारिश के पानी के साथ बड़ी मात्रा में लकड़ियां, झाड़ियां एवं कचरा-मलबा जमा हो गया है। इससे पानी का बहाव प्रभावित होने के साथ राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान पुल के आसपास जलभराव की स्थिति बनने से मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में समस्या और गंभीर होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से पुल के आसपास जमा कचरे और मलबे को तत्काल हटाने तथा पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आम जनता को आवागमन में राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आवागमन और अधिक प्रभावित हो सकता है।








