सेवा संकल्प अभियान के तहत लखनपुर में युवा मोर्चा का कार्यक्रम सम्पन्न 

जियाउल खान लखनपुर ।लखनपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लखनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभम जायसवाल, संभाग प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय प्रभारी गौरव शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।


  • कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

— भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल लखनपुर


कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोलू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, भाजयुमो जिला महामंत्री अविनाश मंडल, जिला उपाध्यक्ष अंशुमल गर्ग, प्रदेश सदस्य प्रिया सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री महेश्वर राजवाड़े, भाजयुमो मंडल महामंत्री अनिल राजवाड़े एवं राजन गुप्ता मनीष राजवाड़े, विकास सिंह, महेन बघेल, अम्बिकेश, अम्बिकेश्वर राजवाड़े, गोलू साहू, शुभम राजवाड़े, भागीरथी यादव, सूरज दास, लक्ष्मण साहू और आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Hot Topics

Related Articles