चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ , रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी

जियाउल खान ,लखनपुर ।लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमदला में चौपाल संस्था में कार्यरत 30 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर लखनपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हंस डांड निवासी ज्योति दास पिता धर्मदास उम्र 30 वर्ष लखनपुर स्थित चौपाल संस्था में सीआरपी के पद पर कार्यरत हैं। 12 सितंबर की दोपहर करीब 2:15 बजे वह संस्था के फील्ड कार्य के सिलसिले में ग्राम पंचायत अंमदला गई थीं। इसी दौरान आरोपी सुरेश पैकरा, पिता स्वर्गीय श्यामलाल, ने जबरजस्ती पीछे से युवती को पकड़ लिया और उसे मक्का बाडी में ले जाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करते हुए शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाने का प्रयास किया।

पीड़िता ने किसी तरह बचने का प्रयास करते हुए आरोपी के कंधे पर दांत से काट लिया, जिसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

12 सितंबर दिन शनिवार की रात 9 बजे पीड़िता लखनपुर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेश पैकरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot Topics

Related Articles