तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा पोला पर्व पर एक तरफ जहां बाजार में काफी रौनक है वही आज सोमवार को महिलाएं तीजा का निर्जला व्रत रखी है साथ ही मंगलवार को फलाहार कर अपना व्रत तोड़ेंगे, वहीं छत्तीसगढ़ के इस पारंपरिक तीजा पोला त्यौहार एवं गणेश चतुर्थी पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने समस्त नगर व क्षेत्र वासियों को बधाई दी है। उन्होंने समस्त महिलाओं को तीज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।








