सीपत/नवागांव:- स्कूल मोहल्ला नवागांव में गणेश उत्सव समिति द्वारा विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा स्थापना के अवसर पर समिति के सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मथुरा यादव, लव यादव, कुश यादव, अजय दास, विजय दास, मुकेश यादव, भगत यादव, केशव यादव, रूपेश धीवर, कन्हैया रजक, दयाराम यादव, द्वारिकेश यादव, सूर्यकांत, रामबल्लब यादव, सुनील यादव, नरेंद्र यादव सहित कमलकांत पाटनवार एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


समिति द्वारा गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। उत्सव को लेकर मोहल्ले में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।








