सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

नगर पालिका कन्या स्कूल एवं मेन हिंदी प्राथमिक शाला में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

भाटापारा/नगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका कन्या स्कूल एवं मेन हिंदी प्राथमिक शाला में चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शंकर वार्ड के पार्षद नंद किशोर वैष्णव शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, विचारों एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से सेवा, राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद नंद किशोर वैष्णव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा और उनके विचार ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

अपने उद्बोधन में वैष्णव ने सेवा संकल्प के 25 वर्ष के संदर्भ में विकसित भारत के लक्ष्य तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित एवं आमजन के लिए किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद आशीष पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी भास्कर देवांगन, बीआरसीसी दुर्गेश शर्मा, प्राचार्य राजेंद्र जोशी, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी साहू, उपाध्यक्ष दीनानाथ यादव सहित शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Hot Topics

Related Articles